April 16, 2026 5:01 pm

14 साल बाद दुश्मनी भुलाकर साथ आएं सुनीता अहूजा-कृष्णा अभिषेक, बहू कश्मीरा पर लुटाया प्यार

Krushna Abhishek Sunita Ahuja reunion

गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक पिछले 14 सालों से एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए नजर आते थे। दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की झगड़े से जुड़ी खबरें आती रहती थीं, लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। दोनों के रिश्ते में मिठास आ गई है। 15 अप्रैल को लाफ्टर शेफ 3 के सेट पर सुनीता अहूजा अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के साथ मस्ती मजाक करते हुए दिखाई दीं। इन तीनों को साथ में देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए। क्योंकि इस चीज की किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी।

14 साल बाद अपने बीच की दूरियां मिटाते हुए दोनों एक-साथ आएं। इस दौरान मामी को अपने पास पाकर कृष्णा और कश्मीरा काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए। कृष्णा ने अपनी मामी को गले लगाते हुए कहा कि 14 साल का वनवास आज खत्म हो गया है। ये बात सुनने के बाद खुद मीरा भी काफी इमोशनल हो गई। आंखों में से आंसू भी बहने लगे। , ‘ये हम दोनों के लिए सरप्राइज था। हम दोनों को नहीं पता था कि मामी आज आने वाली हैं। मैं उनका बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने शो में आने के लिए हां कहा। वह शो पर आज आई हैं। वह जो जितने भी मसाले पिछले 10-12 साल में मीडिया में आए है। आज उन सब में आग लगाकर, उसको हमने साथ में आकर खत्म कर दिया।’

बहू-बेटे के साथ खुश नजर आईं सुनीता अहूजा

कश्मीरा शाह ने ये तक कह दिया कि जलने वालों का मुंह काला। वहीं, मामी कृष्णा ने कहा,, ‘अब क्या चाहिए। बहू है, बेटा और बहू के बच्चे भी हो गए हैं। अब क्या चाहिए? वक्त का क्या भरोसा, रात को सोते हैं और पता नहीं सुबह उठेंगे या नहीं।’ दरअसल 14 साल पहले कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा को लेकर नेशनल टीवी पर कुछ मजाक कर दिया था। ये बात गोविंदा और उनकी पत्नी को पसंद नहीं आई थी। यहीं वजह थी कि उनके रिश्ते में दरार आ गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई तरह के आरोप लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live

Horoscope

Share Market