November 20, 2026 2:18 am

अनन्या बिड़ला ने कई बार किस रईस परिवार का ठुकराया शादी का प्रस्ताव? करण जौहर के शो पर चौंकाने वाला खुलासा!

Ananya Birla Marriage Proposal

Ananya Birla Marriage Proposal: बिड़ला परिवार की बेटी और बिजनेसवुमन अनन्या बिड़ला की शादी को लेकर एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है. अनन्या ने बताया कि एक बेहद रईस कारोबारी परिवार की तरफ से उन्हें बार-बार शादी का प्रस्ताव भेजा गया.

दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने पहली ही बार इस रिश्ते के लिए इनकार कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद प्रस्ताव आने का सिलसिला थमा नहीं. अब अनन्या के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं उनका इशारा अंबानी परिवार की तरफ तो नहीं था.

दरअसल, करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 में इस बार बिजनेसवुमन अनन्या बिड़ला और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे साथ पहुंचीं. शो में शनाया कपूर ने भी खास मेहमान के तौर पर एंट्री की.

बातचीत के दौरान तीनों ने अपनी जिंदगी, रिश्तों और निजी अनुभवों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. इसी दौरान अनन्या बिड़ला ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने पूरी बातचीत का रुख बदल दिया.

एक ही परिवार से बार-बार आया शादी का प्रस्ताव

अनन्या बिड़ला ने बताया कि एक ही शख्स की तरफ से उन्हें कई बार शादी का प्रस्ताव भेजा गया. उन्होंने कहा, “एक बड़ा प्रपोजल एक ही शख्स की तरफ से बार-बार आता है. यह अक्सर आता रहता है.” हालांकि, जब करण जौहर ने उनसे उस शख्स या परिवार का नाम जानना चाहा तो उन्होंने पहचान बताने से साफ इनकार कर दिया.

अनन्या ने आगे बताया कि इस पूरे मामले से उनके माता-पिता भी परेशान हो जाते हैं. उनके मुताबिक, जब एक बार किसी रिश्ते के लिए मना कर दिया गया तो उसके बाद दोबारा प्रस्ताव भेजने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी मां और पिता हर बार इस बात से नाराज होते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि एक बार ‘ना’ कहने के बाद बात खत्म हो जानी चाहिए.

करण जौहर ने ली चुटकी, अनन्या ने किया इनकार

अनन्या की बात सुनकर करण जौहर भी मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हो सकता है उस परिवार की शादी काफी मजेदार हो. लेकिन अनन्या ने करण के इस इशारे को भी ज्यादा तवज्जो नहीं दी और शादी के प्रस्ताव को लेकर अपनी असहमति दोहरा दी. इसके बाद करण ने बातचीत को आगे बढ़ा दिया.

क्या अनंत अंबानी के नाम से जुड़ रहे हैं कयास?

अनन्या बिड़ला ने न तो किसी व्यक्ति का नाम लिया और न ही उस कारोबारी परिवार की पहचान उजागर की. लेकिन उनके इस बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया. कई यूजर्स इसे अंबानी परिवार और अनंत अंबानी से जोड़कर देख रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया कि क्या अनंत अंबानी के लिए अनन्या बिड़ला के पास दो बार शादी का प्रस्ताव भेजा गया था और दोनों बार इनकार मिला? वहीं एक अन्य यूजर ने भी अनंत अंबानी का नाम लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी.

हालांकि, इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अनन्या बिड़ला ने अपने बयान में किसी परिवार का नाम नहीं लिया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों को फिलहाल अटकलों से ज्यादा कुछ नहीं माना जा सकता.

डेट पर वेन्यू खाली कराने का भी किया खुलासा

शो में सिर्फ शादी का प्रस्ताव ही चर्चा में नहीं रहा. अनन्या बिड़ला ने अपनी रोमांटिक जिंदगी से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी प्राइवेट डेट के लिए पूरा वेन्यू ही खाली करवा दिया था. उनकी इस बात पर अनन्या पांडे ने उन्हें रोमांटिक बताया, जबकि करण जौहर ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा कि वह अमीर भी हैं.

वहीं अनन्या पांडे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें दुनिया की लगभग हर दूसरी अनन्या पसंद नहीं है, लेकिन अनन्या बिड़ला इस मामले में अपवाद हैं. शो में शनाया कपूर की सरप्राइज एंट्री भी हुई. करण ने उनसे ऐसा डायलॉग बोलने को कहा, जो बोर्डरूम और बेडरूम दोनों जगह फिट बैठ सके. इस दौरान शनाया और अनन्या पांडे ने रणवीर सिंह के लिए अपनी पसंद और तारीफ भी जाहिर की.

जब अनन्या बिड़ला से पूछा गया कि उनके अंदर सबसे ज्यादा ‘अन-बिड़ला’ यानी बिड़ला परिवार की छवि से अलग क्या है, तो उन्होंने बताया कि वह अपने साथ कभी पैसे लेकर नहीं चलतीं.

फिलहाल, अनन्या बिड़ला के शादी वाले खुलासे ने सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर गर्म कर दी है, लेकिन जिस रईस परिवार का उन्होंने जिक्र किया, उसका नाम अब भी एक राज बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live

Horoscope

Share Market