नीतीश कुमार ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ दे दिया था। उनकी जगह सम्राट चौधरी उस पद को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच अब ऐसा देखने को मिल रहा है कि नीतीश कुमार का मन बिहार छोड़ने का बिल्कुल भी मन नहीं कर रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि नीतीश कुमार ने बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार पर नजर बनाए रखने की बात कही है। नीतीश कुमार के पटना सरकारी आवाज पर जेडीयू विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। पार्टी ने सबकी सहमति के साथ नीतीश कुमार को विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए अधिकृत करने का काम किया। फिलहाल जेडीयू ने किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगाई है।
बैठक में नीतीश कुमार ने इस बात का भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि वो पूरे बिहार का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ सीधे तौर पर बातचीत करेंगे। इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने इस बात का भी जिक्र किया कि पार्टी में इस वक्त सबकुछ सही है और किसी भी तरह की चिंता की कोई वजह नहीं है। इससे ये साबित होता है कि नीतीश कुमार ने भले ही अपना पद छोड़ दिया है, लेकिन उनका ध्यान बिहार की तरफ भी रहने वाला है।
बिहार को लेकर नीतीश कुमार का बिग प्लान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी की तरफ से कोई बिहार का सीएम बना है। नीतीश कुमार ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वो दिल्ली जाते रहेंगे, लेकिन पटना में ज्यादा से ज्यादा वक्त देंगे। जेडीयू ने इस बात को भी क्लियर कर दिया है कि भले ही सम्राट चौधरी सीएम बन गए हैं, लेकिन नीतीश कुमार का लेवल भी सुप्रीम बना हुआ है। नीतीश कुमार बिहार को खाली नहीं छोड़ने वाले हैं वो अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से फीडबैक लेंगे और संगठन की नई रूपरेखा को तैयार करने वाले हैं।








