National News Network की स्थापना साल 2017 में देश की राजधानी दिल्ली में एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म के रूप में की गई. हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को तेज, तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है.

National-News-Network.com पर हम सिर्फ खबरें प्रकाशित करने तक सीमित नहीं हैं. हमारा प्रयास है कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना और मुद्दे की पूरी तस्वीर पाठकों के सामने रखी जाए. इसी उद्देश्य से हमारी पत्रकारिता में न्यूज, ओपिनियन, एनालिसिस और एक्सप्लेनर को विशेष स्थान दिया गया है.

हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, समाज, देश-दुनिया, कारोबार और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें प्रकाशित करते हैं. इसके साथ ही विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू, विश्लेषण और वीडियो कंटेंट के जरिए खबरों को अलग नजरिए से प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं.

आज के दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सूचनाएं बेहद तेजी से फैलती हैं. ऐसे समय में सही और गलत जानकारी के बीच अंतर करना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. नेशनल न्यूज नेटवर्क का प्रयास है कि पाठकों तक किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी पहुंचाई जाए.

हमारा मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि उसके पीछे की वजह, उसका प्रभाव और उससे जुड़े जरूरी सवालों को सामने रखना भी है. इसलिए हम खबरों के साथ उनका संदर्भ और विश्लेषण प्रस्तुत करने पर भी जोर देते हैं.

National-News-Network.com के अलावा नेशनल न्यूज नेटवर्क की मौजूदगी YouTube, Facebook, Instagram और X जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी है. इन प्लेटफॉर्म्स पर खबरों के साथ वीडियो, विशेष रिपोर्ट और अन्य डिजिटल सामग्री प्रकाशित की जाती है.

हमारी कोशिश है कि पाठकों और दर्शकों को ऐसी पत्रकारिता उपलब्ध कराई जाए जो स्वतंत्र, निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार हो.

हमारा मूल विचार

स्वतंत्र पत्रकारिता. निडर पत्रकारिता. तथ्यपरक पत्रकारिता.